PM KUSUM Yojana के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है जैसा कि आप जानते हो की
भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां किसानों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है। परंतु खेती की लागत में सबसे बड़ा हिस्सा बिजली और डीज़ल जैसी ऊर्जा स्रोतों पर खर्च होता है। जिसके कारण किसानों का खर्च बढ़ जाता है lइसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2019 में Pradhan Mantri Kusum Yojana(PM-KUSUM) योजना की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है

योजना का उद्देश्य / Objective of PM-KUSUM Scheme
PM-KUSUM Yojana का मुख्य उद्देश्य renewable energy (नवीकरणीय ऊर्जा), मुख्य तौर पर solar energy के माध्यम से कृषि क्षेत्र में ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करना है। इसके अंतर्गत किसान अपने खेतों में solar pumps और solar power plants लगाकर सिंचाई कर सकते हैं और इसके अतिरिक्त बिजली को grid में बेचकर आमदनी भी कमा सकते हैं।
PM KUSUM Yojana kab suru hui| PM KUSUM Yojana Launch
प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत सत्र 2019 मे की गई थी |
पीएम कुसुम योजना का संचालन निम्न संस्थाओ द्वारा किया जाता है –
- Nodal Ministry: Ministry of New and Renewable Energy (MNRE)
- Implementation Agencies: State Nodal Agencies (SNAs), DISCOMs और किसानों की भागीदारी
PM KUSUM Yojana ka Expansion:
PM KUSUM Yojana को 2022 में इसे revise करके 2026 तक के लिए बड़ा दिया गया है ।
PM-KUSUM Yojana ke 3 Main Components
PM KUSUM Yojana Component A–
Decentralized Ground Mounted Grid-Connected Renewable Power Plants किसान या संस्थाएं 500 kW से 2 MW की क्षमता वाले solar power plants अपने खेतों या खाली जमीन पर स्थापित कर सकते हैं। उत्पन्न बिजली को local DISCOM को बेचा जा सकता है। DISCOMs के साथ 25 साल का Power Purchase Agreement (PPA) किया जाता है। इससे किसानों को assured income मिलती है।
PM KUSUM Yojana Component B–
Stand-Alone Solar Agriculture Pumpsजिन क्षेत्रों में grid electricity की उपलब्धता नहीं है या कम है, वहां किसानों को stand-alone solar pumps उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे diesel pump की आवश्यकता खत्म होती है, जिससे लागत कम होती है और पर्यावरण को भी लाभ होता है। इसका सीधा फायदा छोटे और सामान्य किसानो को होता है।
PM KUSUM Yojana Component C–
Solarization of Grid-Connected Agriculture Pumps जो pumps पहले से ही grid से जुड़े हुए हैं, उन्हें solar energy से चलाने के लिए solarization किया जाता है। दिन में pump से खेत की सिंचाई और अतिरिक्त बिजली को grid में export किया जा सकता है। इससे किसानों को बिजली के बिल में कमी और अतिरिक्त आमदनी होती है। Subsidy and Financial Pattern सरकार इस योजना के तहत 60% तक की subsidy देती है। 30% तक ऋण (loan) बैंक से लिया जा सकता है। किसान को केवल 10% का योगदान करना होता है।
विभिन्न राज्य सरकारें अपनी अतिरिक्त सब्सिडी भी देती हैं जिससे किसान का बोझ और कम हो जाता है।
Pm Kusum Yojana Price List: Benefits of PM-KUSUM Yojana / योजना के लाभ
- किसानों की आय में वृद्धि: Solar power बेचकर किसान extra income कमा सकते हैं।
- ऊर्जा आत्मनिर्भरता: Solar pumps के माध्यम से किसान grid पर निर्भर नहीं रहते।
- पर्यावरण संरक्षण: Diesel की बजाय solar से सिंचाई होने से carbon emission कम होता है।
- कम उत्पादन लागत: बिजली का खर्च घटने से कृषि लागत कम होती है।
- रोजगार के अवसर: Solar plant installation और maintenance में रोजगार सृजन होता है।
Pm Kusum Yojana: की अब तक की प्रगति (As of 2025)
लाखों किसानो ने इस योजना के तहत solar pumps स्थापित किए हैं।
कई राज्यों में हज़ारों MW की क्षमता के solar power plants किसानों द्वारा grid से जोड़े जा चुके हैं।
pm kusum yojana Rajasthan, pm kusum yojana maharastra, pm kusum yojana UP और pm kusum yojana mp इस योजना में सबसे आगे हैं।
Pm Kusum Yojana: मे कुछ चुनौतियां
भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याएं
प्रारंभिक लागत का वहन करना छोटे किसानों के लिए कठिन
DISCOMs की limited capacity और भुगतान में देरी
जागरूकता की कमी: ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी का अभाव आदि
निष्कर्ष –
PM-KUSUM Yojana एक दूरद्रष्टि कदम है जो किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। यह योजना न केवल खेती की लागत को कम करती है बल्कि किसानों को ‘उर्जा उत्पादक’ में बदल देती है। सही implementation, awareness और तकनीकी सहायता से यह योजना भारत को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकती है और किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक
official website- click here
Other Schemes
Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana